Posts

Showing posts from November, 2016

क्या भगवान् सच में दयालु है ?

Image
भगवान् दयालु है या नही मैंने  बहुत लोगो और विद्वानों से सुना है की भगवान् बहुत दयालु है गॉड इज़ काइंड ,हमारे माता -पिता और आस पास के लोग भी अक्सर कहते हैं कि भगवान्  बहुत दयालु है और भगवान् की उसी दया के कारण हम जिन्दा है और अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हम पाते हैं वो सब भगवान् की दया है लेकिन आप  ही  बताइए  कि  अगर भगवान् दयालु  होते  तो  क्या  इतने  लोग  बीमार  होते ?इतने  बच्चे  अनाथ  होते ,इतने लोग गरीबी और कुपोषण से तड़प तड़प के मरते ?क्या लोग अपाहिज ,अंधे ,गूंगे बहरे या कोई अन्य शारीरिक विकृति के कारण पूरी ज़िन्दगी भर दुःख पाते  ?क्या इतने निर्दोष लोग आतंकवादियो द्वारा बेरहमी से मारे जाते ?क्या ऐसे जेलों में निर्दोष लोगो को यातनाये दी जाती?क्यों दुर्घटनाओ से इतने लोग मारे जाते  ? क्यों ऐसे दुनिया में सभी लोग दुःख पाते ? अगर भगवान् दयालु होते  तो इस दुनिया में इतना दुःख दर्द नही  होता। क्योकि वो सक्षम है और भगवान् तो दयालु होना चाहिए ताकि उसकी प्रजा सुखी और समृद्ध रहे। आज की परिस्थिति को देखते हुए लगता है कि भगवान् के अंदर थोड़ी सी भी दया नही है उसका दिल ,दिल नही पत्थर है। मैं समझ