Posts

Showing posts from August, 2017

भगवान् श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर आज घर चलाने के लिए करते है ये काम

Image
श्रीकृष्ण की लीलाओं और महाभारत को लेकर के कई सीरियल बन चुके है जिनमे श्रीकृष्ण का किरदार ही हमेशा से लोकप्रिय होता रहा है लेकिन आपने देखा तो होगा ही कि पिछली सदी के एक्टर्स का आज की इस मॉडर्न इंडस्ट्री में उतना रूतबा नही रह गया है और उन्होंने अपनी जिन्दगी का रूख किसी और मोड़ लिया उन्ही में से एक बहुत ही मंजे हुए पुराने कलाकार हुआ करते थे सर्वदमन बनर्जी, जिन्होंने महाभारत में श्री कृष्ण का रोल बहुत ही ख़ूबसूरती के साथ निभाया था।                                                             उनके उस रोल की खूब तारीफ़ की जाती है वो इसमें बड़े ही गोरे से बड़े ही शांत लहजे में बोलकर खुद श्रीकृष्ण के होने की अनुभूति करवा देते है लेकिन आपने कभी सोचा है कि आज की तारीख में बनर्जी जी कहाँ है? वो महान कलाकार आखिर इस इंडस्ट्री से कहाँ गुम हो गया जिसे कृष्ण समझकर लोग उसके पाँव पकड़ लेते थे। उनके उस रोल की खूब तारीफ़ की जाती है वो इसमें बड़े ही गोरे से बड़े ही शांत लहजे में बोलकर खुद श्रीकृष्ण के होने की अनुभूति करवा देते है लेकिन आपने कभी सोचा है कि आज की तारीख में बनर्जी जी कहाँ है? वो महान कलाकार आ

कौन किस योनि में जन्म लेगा? क्या कोई उसी लिंग में वापस जन्म लेता है?

Image
प्रश्न : जब कोई व्यक्ति पुनर्जन्म लेता है तो क्या वह प्राय: उसी लिंग में वापस जन्म लेता है? ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। मेरे आसपास ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो पिछले जन्म में किसी दूसरे लिंग में थे। कुछ लोगों के साथ तो यह मेरा करीबी अनुभव रहा है। पुनर्जन्म की स्थिति में कोई जरूरी नहीं कि लिंग, यहां तक कि प्रजाति भी पिछले जन्म जैसी ही हो। दरअसल, ये सारी चीजें आपकी प्रकृति व प्रवृत्ति से तय होती हैं। गौतम बुद्ध के आस-पास कुछ ऐसा ही हुआ था ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है, कई योगियों के साथ भी हुआ है। खासतौर पर गौतम बुद्ध के आसपास तो निश्चित तौर पर हुआ है। कई बौद्ध भिक्षु दोबारा स्त्री-रूप में पैदा हुए। ये बौद्ध भिक्षु अपने पिछले जन्मों में जब बुद्ध के पास थे तो तादाद में वहां महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा थे। पुरुषों की अधिक तादाद के पीछे मुख्य रूप से सांस्कृतिक वजहें थीं। उन दिनों महिलाएं बिना पुरुष की इजाजत के घर से बाहर नहीं निकलती थीं। जब कोई पुरुष अपनी पत्नी और बच्चों से उब जाता था तो वह घर छोडक़र बाहर निकल सकता था। लेेकिन एक महिला अपने बच्चों को तब तक छोडक़र नहीं जा सकती थी, ज

पुनर्जन्म से जुड़े कुछ रहस्य व् रोचक जानकारी!!

Image
क्या पुनर्जन्म होता है?   पुनर्जन्म यह धारणा है कि व्यक्ति मृत्यु के पश्चात पुनः जन्म लेता है। हम ये कहें कि कर्म आदि के अनुसार कोई मनुष्य मरने के बाद कहीं अन्यत्र जन्म लेता है। पाश्चात्य मत में सामान्यतः पुनर्जन्म स्वीकृत नहीं है क्योंकि वहाँ ईश्वरेच्छा और यदृच्छा को ही सब कुछ मानते हैं। कहा जाता है, यदि व्यक्ति का पुनर्जन्म होता है तो उसे अपने पहले जन्म की याद क्यों नहीं होती? भारतीय मत इसका उत्तर देता है कि अज्ञान से आवृत्त होने के कारण आत्मा अपना वर्तमान देखती है और भविष्य बनाने का प्रयत्न करती है, पर भूत को एकदम भूल जाती है। यदि अज्ञान का नाश हो जाए तो पूर्वजन्म का ज्ञान असंभव नहीं है। भारत की पौराणिक कथाओं में इस तरह के अनेक उदाहरण हैं और योगशास्त्र में पूर्वजन्म का ज्ञान प्राप्त करने के उपाय वर्णित हैं। पुनर्जन्म पर हमेशा से ही भ्रम रहा है। कई लोगों ने इसे माना है तो कई लोगो को आज भी इस पर संदेह है। विज्ञान की बात करें तो विज्ञानिकों में भी अभी तक इसपर भ्रम ही है। हिंदू धर्म के अनुसार मनुष्य का केवल शरीर मरता है उसकी आत्मा नहीं। आत्मा एक शरीर का त्याग कर दूसरे शरीर मे

अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है?जीवन में दुख-ही-दुख क्यों हैं? परमात्मा ने यह कैसा जीवन रचा है?

Image
जीवन दुख-ही-दुख नहीं है। यह तुमसे किसने कहा? हां यहां दुख भी हैं, लेकिन दुख केवल भूमिकाएं हैं सुख की। जैसे फूल के पास कांटे लगे हैं, वे सुरक्षायें हैं फूल की। कांटे फूलों के दुश्मन नहीं हैं; उनके रक्षक हैं, पहरेदार हैं। कांटे फूलों के सेवक हैं। जीवन दुख-ही-दुख नहीं है। यद्यपि दुख यहां हैं। पर हर दुख तुम्हें निखारता है और बिना निखारे तुम सुख को अनुभव न कर सकोगे। हर दुख परीक्षा है। हर दुख प्रशिक्षण है। ऐसा ही समझो कि कोई वीणावादक तारों को कस रहा है। अगर तारों को होश हो तो लगेगा कि बड़ा दुख दे रहा है, मीड़ रहा है, तारों को कस रहा है, बड़ा दुख दे रहा है! लेकिन वीणावादक तारों को दुख नहीं दे रहा है; उनके भीतर से परम संगीत पैदा हो सके, इसका आयोजन कर रहा है। तबलची ठोंक रहा है तबले को हथौड़ी से। तबले को अगर होश हो तो तबला कहे ः बड़ा दुख है, जीवन में दुख-ही-दुख है! जब देखो तब हथौड़ी, चैन ही नहीं है। मगर तबलची तबले को सिर्फ तैयार कर रहा है कि नाद पैदा हो सके। दुख नहीं है, जैसा तुम देखते हो वैसा। परमात्मा तुम्हें तैयार कर रहा है। यह सुख की अनंत यात्रा है। लेकिन यात्रा में कुछ कीमत चुकानी पड़ती

पाप और पुण्य क्या है

Image
कुछ युवकों ने मुझ से पूछा : पाप क्या है? मैंने कहा, मूर्च्‍छा वस्तुत: होश पूर्वक कोई भी पाप करना असंभव है। इसलिए, मैं कहता हूं कि जो परिपूर्ण होश में हो सके, वही पुण्य है। और जो मूच्र्छा, बेहोशी के बिना न हो सके वही पाप है।  एक अंधकार पूर्ण रात्रि में किसी युवक ने एक साधु के झोपड़े में प्रवेश किया। उसने जाकर कहा, मैं आपका शिष्य होना चाहता हूं।  साधु ने कहा, स्वागत है। परमात्मा के द्वार पर सदा ही सबका स्वागत है।  वह युवक कुछ हैरान हुआ और बोला, लेकिन बहुत त्रुटियां हैं, मुझ में! मैं बहुत पापी हूं!  यह सुन साधु हंसने लगा और बोला : परमात्मा तुम्हें स्वीकार करता है, तो मैं अस्वीकार करने वाला कौन हूं! मैं भी सब पापों के साथ तुम्हें स्वीकार करता हूं।  उस युवक ने कहा, लेकिन मैं जुआ खेलता हूं, मैं शराब पीता हूं- मैं व्यभिचारी हूं।  वह साधु बोला, मैंने तुम्हें स्वीकार किया, क्या तुम भी मुझे स्वीकार करोगे? क्या तुम जिन्हें पाप कह रहे हो, उन्हें करते समय कम से कम इतना ध्यान रखोगे कि मेरी उपस्थिति में उन्हें न करो। मैं इतनी तो आशा कर ही सकता हूं!  उस युवक ने आश्वासन दिया। गुरु का इतना आदर स्वाभ